{"_id":"696d4c486a90f8cf2d0863ae","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jmu1052-814821-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पदोन्नति में आरक्षण बहाली की मांग पर भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पदोन्नति में आरक्षण बहाली की मांग पर भूख हड़ताल
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय कन्फेडरेशन ऑफ एससी, एसटी ओबीसी आर्गनाइजेशन जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को पदोन्नति में आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर आंबेडकर चौक पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सुबह से शाम तक भूख हड़ताल की।
राज्य अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य प्रशासन को आरक्षित वर्गों के अधिकारों व लंबित मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए बाध्य करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व प्रशासन की तरफ से आरक्षित वर्गों के साथ व्यवस्थित रूप से अन्याय हो रहा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद से पदोन्नति में आरक्षण रोका है जबकि केंद्र और राज्यों को इस विषय पर कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाकर आरक्षण को अक्टूबर 2015 से बहाल किया जाए। केंद्र सरकार ने संविधान संशोधनों के जरिये आरक्षण पर पड़े प्रतिकूल प्रभावों को ठीक किया था। इसी तर्ज पर प्रशासन को आरक्षित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कानून लाना चाहिए। यहां रमेेश, बीएल भारद्वाज, अनवर चौधरी, दीनानाथ, विक्की डोगरा, हरदत्त, शशि, सुरेश बंगोत्रा, चंदूराम, तरसेम लखोत्रा मौजूद रहे।