फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: ग्रामीण विकास बैंक में जमा धन अटकने से ग्राहक फिर सड़कों पर

विज्ञापन
protest news
बैंक जमाकर्ताओं ने बिक्रम चौक तवी ब्रिज पर स्टेट कोऑपरेटिव और रूरल एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक के
- आठ माह से राशि न मिलने पर नाराजगी तेज, डोगरा चौक ओर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में जमा धन वापस न मिलने से परेशान ग्राहकों ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस क्लब के बाहर डोगरा चौक ओर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जम्मू संभाग की विभिन्न शाखाओं से आए सैकड़ों जमाकर्ताओं ने बताया कि उनकी परिपक्व जमा राशि पिछले आठ माह से अटकी हुई है। इससे परिवारों को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिहाड़ी मजदूरों ने कहा कि वर्षों की मेहनत से जो रकम उन्होंने बैंक में जमा की थी, वह अब बिना किसी स्पष्ट कारण के उपलब्ध नहीं हो रही। इलाज, बच्चों की फीस और घर चलाने जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं जबकि बैंक और विभागीय कार्यालयों से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे सहकारिता विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय और अन्य अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस समयसीमा नहीं दी गई। उनका कहना था कि मौखिक भरोसे से काम नहीं चल सकता, क्योंकि आर्थिक संकट हर दिन गहराता जा रहा है। जमाकर्ताओं के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जारी कराने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आने वाले दिनों में अपना शांतिपूर्ण आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed