{"_id":"6a989096f88c94cffb0e4eca","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jam1024-1002799-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकार की खामोशी पर बिफरे इंटर्न \nमांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकार की खामोशी पर बिफरे इंटर्न मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे हड़ताल
विज्ञापन
कड़ी धूप के बीच जीएमसी में धरने पर बैठे इंटर्न डॉक्टर्स। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए जीएमसी और जीडीसी के प्रशिक्षु डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
- आज सचिवालय तक कैंडल मार्च निकालने का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज जम्मू के इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इन डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शनकारी इंटर्न चिकित्सकों ने वीरवार को सचिवालय तक कैंडल मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।
हड़ताल कर रहे इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और अनुशासित है। प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि हड़ताल के तीन दिन बीत जाने के बावजूद सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से बातचीत का कोई बुलावा या सकारात्मक संदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वे सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन मुख्य मांग से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, संगठन या कोई व्यक्ति समर्थन देता है स्वागत करेंगे। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि उनके मंच का इस्तेमाल किसी भी तरह के राजनीतिक एजेंडे या दुष्प्रचार के लिए नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कॉलेज प्रशासन को हर बात से अवगत कराया जा रहा है और उनसे पूरा सहयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. ओजस्वी, डॉ. शिवांश, डॉ. उमैर, डाॅ. शहनवाज, डॉ. रितिका, डॉ. रिजिमा, डॉ. मुनीष, डॉ. मुशर्रफ हनीफ, डॉ. मुश्ताक और डॉ. मुकेश शामिल रहे।
-- -- --
एनएचएम ने दिया समर्थन : इंटर्न चिकित्सकों को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) का समर्थन मिला है। ऑल जेएंडके एनएचएम एम्प्लॉइज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष फैजान ए ट्रंबू ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाई है। उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इंटर्न की जायज मांगों पर विचार करने की अपील की।