फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

प्रदर्शन-हमारी मांगें पूरी करो वरना कुसी छोड़ दो

विज्ञापन
protest
नौशेरा। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट डिवीजन की शुक्रवार को शुरू हुई काम छोड़ हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इससे कई जगह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। शनिवार को प्रदर्शन के मौके पर यूनियन के प्रधान चैन कुमार शर्मा, महासचिव देवराज, अशोक कुमार शर्मा प्रधान पीएचई वर्कर्स एसोसिएशन डिवीजन नौशेरा, महासचिव देवराज, पुष्कर कुमार शर्मा प्रधान पीएचई डेली रेटिड समेत कई कर्मचारी पीएचई डिवीजन नौशेरा में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल और वित्तीय सचिव के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया। कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं कर सकते तो कुर्सी छोड़ दो। उन्होंने कहा कि जिन पीएचई अस्थाई कर्मचारियों के सात साल पूरे हो चुके हैं, उन्हें स्थायी किया जाए। पिछले 58 महीने का बकाया वेतन दिया जाए। 149 अधिनियम के तहत विभागीय पदोन्नति और पैंशन का लाभ दिया जाए। वेतन हर माह दिया जाए। वेतन न मिलने के कारण घर का गुजारा मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। जल्द से जल्द हमारी परेशानियां दूर न की गईं तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed