फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu kashmir

ब्लैक-डे : श्रीनगर में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, निकाली गई रोष रैली

विज्ञापन
protest,jammu kashmir
श्रीनगर। शहर में शुक्रवार को ब्लैक-डे मनाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर शहर के चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगाए गए, जिसमें ब्लैक-डे के संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

22 अक्तूबर, 1947 को पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में किए गए कबाइली हमले के विरोध में जेके वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं सेंटर फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सीआईएसडी) के चेयरमैन जुनैद मीर की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई। यह रैली एसकेआईसी से रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स तक गई। रैली में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाए।
विज्ञापन

जुनैद मीर ने कहा कि इस दिन पाकिस्तान ने यहां कबाइलियों को आतंकी के रूप में भेज कर दहशत फैलाई और यहां के लोगों के हाथों में बंदूक थमा दी, आज इसके विरोध में हर कश्मीरी नागरिक खड़ा है। हाल ही में पाकिस्तान के इशारे पर आतंकियों द्वारा की गई बेगुनाहों की हत्याओं की निंदा की। मीर ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ हम हमेशा खड़े हैं, उनके लिए घरों के ही नहीं, दिल के दरवाजे भी हमेशा खुले हैं। घाटी को धर्म के नाम पर बंटने नहीं देंगे। हम अमन-शांति के साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
ये लिखा है होर्डिंग पर
बता दें कि 1947 में हुए कबाइली हमले को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए श्रीनगर में ब्लैक डे फॉर जम्मू-कश्मीर के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार ये पोस्टर वीरवार रात को लगाए गए हैं। श्रीनगर में कई जगहों पर लगे इन होर्डिंग्स पर लिखा है कि 22 अक्तूबर को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की रियासत पर हमला किया था। यह पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के महाराजा के साथ किए गए स्टैंड स्टिल एग्रीमेंट का उल्लंघन था। यह भी लिखा है कि क्या आप लोग जानते हैं कि 22 अक्तूबर, 1947 क्या है, यह दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ब्लैक-डे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed