फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

Jammu News: डीपीसी नहीं होने पर जलशक्ति विभाग के स्थायी कर्मी मुखर

विज्ञापन
protest
जम्मू। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंड (स्थायी कर्मचारी) डीपीसी न होने के कारण अब 20 दिसंबर को बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करेंगे। इसमें जम्मू संभाग के तमाम जिलों से कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

पदाधिकारी सुभाष वर्मा, करतार चंद, राजेश जमवाल और राजेश ने बताया कि डीपीसी अभी तक नहीं हो पाई है। तीन माह से मसला लटका है। इस कारण कर्मचारियों का लाभ नहीं मिल रहा है। बायोमेट्रिक हाजिर लग रही है। जिस कर्मचारी की ड्यूटी दस किलोमीटर दूर है उसे मजबूरन पहले कार्यालय जाना पड़ रहा है। इस कारण कर्मचारी परेशानी हो रहे हैं। एसआरओ 43 का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। सेवा के दौरान कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों को सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बीस को प्रदर्शन किया जाएगा और मांगे पूरी करने की मांग की जाएगी। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मी 22 को डिवकॉम कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट (अस्थायी कर्मचारी) ने नियमितीकरण की मांग के समर्थन में मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदर्शन को 179 दिन हो गए हैं। अभी तक मांग को पूरी नहीं किया गया। अब 22 दिसंबर को डिवकॉम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि 70 माह का मानदेय जारी किया जाए और मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। वेतन की अदायगी जून माह से रुकी हुई है। अब घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। डिवकॉम ने नौकरी से संबंधित रिकार्ड मांगा है। अभी तक जमा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इस मौके पर राजिंदर सिंह, नवदीप सिंह, मोहन लाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed