{"_id":"63239b77e9706f03fa197fb6","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2680681114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वार्डों में पांच से जलापूर्ति ठप, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वार्डों में पांच से जलापूर्ति ठप, फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र के तीन वार्डों(31,32 और 40) में पांच दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। तीनों वार्डों को कृषि विभाग कार्यालय में लगा जलशक्ति विभाग का ट्यूवेल सप्लाई करता है। इसकी पांच दिन पहले मोटर खराब हो गई।
इसकी वजह से पानी की सप्लाई बंद हो गई। बुधवार शाम मोटर ठीक करवाकर लगाई गई। लेकिन आधे घंटे बाद यह फिर खराब हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार सुबह तालाब तिल्लो मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। दो घंटों के बाद जलशक्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि मोटर को जल्द लगा दिया जाएगा। इसके बाद लोग सड़क से हटे।
क्षेत्र के रहने वाले राज कुमार ने कहा कि 5 दिन से पानी नहीं आ रहा। जब इसके बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पूछा तो उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल की पानी सप्लाई करने वाली मोटर खराब हो गई है। 5 दिन तक इस मोटर को कोई ठीक करने तक नहीं आया। बुधवार शाम मोटर लगाई गई थी जो ठीक आधे घंटे के बाद ही खराब हो गई।
विज्ञापन
पिंकी भट्ट का कहना है कि हम उन इंजीनियरों से मिलना चाहते हैं, जिन्होंने मोटर ठीक और ठीक करने के आधे घंटे के बाद ही यह खराब हो गई। कहा कि पांच दिन से पानी सप्लाई नहीं हो रहा। बावजूद इसके विभाग गंभीर नहीं है। यदि इतने बड़े विभाग के पास एक मोटर खरीदने के पैसे नहीं तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।
रविंदर काचरू का कहना है 5 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। मोहल्ले लोगों ने पैसे खर्च कर पानी मंगवाया है। या फिर पानी की बोतलें खरीद कर पानी पी रहे हैं। मीना कुमारी का कहना है कि पानी की किल्लत की वजह से बच्चों को घर से बाहर रिश्तेदारों के घर भेज दिया है। अब रोज रोज कौन पैसे खर्च करेगा पानी के लिए।
मोटर जलने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। विभाग के लोगों ने मोटर लगाई थी, लेकिन यह लगाने के आधे घंटे के बाद ही जल गई। फिर से मोटर लगाने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार सुबह तक पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी।
- सूचा सिंह, पार्षद, वार्ड 31