फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

चयन सूची जारी नहीं होने पर सड़कों पर उतरे सिविल इंजीनियर

विज्ञापन
protest
जम्मू। जल शक्ति विभाग में सिविल इंजीनियर के पदों पर अक्तूबर में हुई लिखित परीक्षा के बाद अभी तक अंतिम चयन सूची जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों में रोष है। मंगलवार को प्रेस क्लब के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि यह फास्ट ट्रैक भर्ती है लेकिन दो साल बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि जेकेएसएसबी द्वारा मेरिट सूची जारी करने के बाद भी प्रक्रिया में देरी हो रही है। जलशक्ति विभाग में 20 मई, 2022 में हुई लिखित परीक्षा का भी परिणाम नहीं आया है। परीक्षा के उत्तर सूची में 16 प्रश्नों के उत्तर गलत दर्शाए थे। इसके बाद जेकेएसएसबी ने इसे दोबारा जारी करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। जेकेएसएबी को इसे ओर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार ने सिविल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग के पदों की अधिसूचना जारी करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द अंतिम सूची जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed