{"_id":"62a10bbeb89e0463c4511f5a","slug":"protest-jammu-city-news-jmu261526271","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम की हो जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से चार जून को घोषित पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बुधवार को अभ्यर्थियों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर धांधली के आरोप लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया और परिणाम की जांच करवाने की मांग उठाई है।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परिणाम सूची में एक ही परिवार से दो-दो युवाओं का चयन हुआ है। ऐसे अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में 120 से अधिक अंक मिले है, जिनके फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट की परीक्षा में 20 से 40 तक अंक मिले थे। परीक्षा में बड़े स्तर हुई धंधली की जांच होनी चाहिए। कुछ अभ्यर्थियों ने पैसे के बल पर परीक्षा परिणाम को प्रभावित किया है। एसआई भर्ती के टॉपर के अंक 140 हैं, जबकि फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट में परीक्षा में वह 30-40 अंक ही ले पाया है। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने सरकार से परीक्षा परिणाम में टॉपर रहे दो हजार युवाओं की कॉल और चैट की जांच करने की मांग उठाई है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। यूपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भी एसआई की परीक्षा में 100 से ज्यादा अंक नहीं ला सके हैं। लेकिन परीक्षा में ऐसे युवाओं के अंक 130 से 140 के बीच हैं। वह अन्य परीक्षाओं में 50 से अधिक अंक नहीं ला पाए हैं। इसलिए सरकार जांच कमेटी गठित कर स्थिति को साफ करे।