{"_id":"629e653cc09fd82dbc4742a3","slug":"protest-jammu-city-news-jmu261381256","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में नेता के घर में और बाहर फेंका कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में नेता के घर में और बाहर फेंका कचरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रिहाड़ी में रविवार रात को अपनी पार्टी के नेता के बेटे द्वारा कर्मचारी से मारपीट करने का सफाई कर्मियों ने कड़ा ऐतराज जताया है। सोमवार को नेता अरुण कुमार छिब्बर के घर में और बाहर कचरा फेंक कर प्रदर्शन कर रोष जताया है। साथ ही कहा कि दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों ने कहा कि रोजाना किसी न किसी वार्ड में कर्मियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मियों में दहशत है और वह काम पर जाने से कतरा रहे हैं। रविवार रात को भी ऐसे ही हुआ। नेता का बेटा खुले में कचरा फेंक रहा था। इस पर कर्मचारी ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में उसने मारपीट शुरू कर दी। इस संबंध में रिहाड़ी पुलिस पोस्ट में नेता के बेटे को बुलाया गया, जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। प्रदर्शन एक घंटे तक चलता रहा, जिसमें काफी संख्या में सफाई कर्मियों ने हिस्सा लेकर रोष जताया है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष देव आनंद गिल ने बताया कि कर्मचारियों से अन्याय सहन नहीं होगा। अपनी पार्टी के नेता अरुण कुमार छिब्बर ने बताया कि रविवार रात को कहासुुनी हुई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सफाई कर्मियों ने उनके घर के बाहर कचरा फेंका है। बाद में इसे उठा लिया गया है।