फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बिजली दरों और संपत्ति कर का विरोध

विज्ञापन
protest
जम्मू। प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी, प्रस्तावित संपत्ति कर, बेरोजगारी सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों के विरोध में वीरवार को युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर सड़क करने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं-पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने वीरवार सुबह विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकाल कर सड़क को जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जिला पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि पहले ही लोग कोविड महामारी और दूसरी अन्य परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, उस पर प्रस्तावित बिजली दरों के माध्यम से सरकार आर्थिक बोझ बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जबकि बिजली संकट के चलते हालत खराब है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन लोगों पर कर लगाकर बोझ बढ़ा रही है। अब नगर निगम संपत्ति कर लगाने की तैयारी में है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार निवेश को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ बदलाव नहीं हो रहा है। लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। अगर सरकार बिजली दरों को बढ़ाने के साथ संपत्ति कर लगाती है तो युवा कांग्रेस इसका विरोध करेगी। पदाधिकारी रिकी डलोत्रा ने कहा कि सरकार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। प्रदर्शन में साहिल सिंह लंगेह और लतीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed