फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

महंगाई, दिल्ली सीएम आवास पर हमले के विरोध में फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
जम्मू। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को महंगाई और दिल्ली में सीएम आवास पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा पर गुंदागर्दी करने का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पार्टी नेता अमित कपूर ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर भाजपा के कहने पर हमला हुआ है। भाजपा की गुंडागर्दी इस कदर है कि मुख्यमंत्री तक का घर सुरक्षित नहीं है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और अन्य ने गले में सब्जियों के हार डाल कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सब्जियों से लेकर दाल और अन्य राशन तक महंगा हो चुका है। रसोई गैस भी महंगी हो गई है। गरीब लोगों के लिए परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है, ठीक वैसे ही जम्मू-कश्मीर में भी सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed