{"_id":"623cda6a38d7a2180a10727e","slug":"protest-jammu-city-news-jmu256387410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेराजगारी के विरोध में छात्रों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेराजगारी के विरोध में छात्रों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होने विरोध में वीरवार का जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस स्टूडेंट यूनियन (एनसीएसयू) के बैनर तले जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एनसीएसयू के अध्यक्ष महेश बख्शी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। अस्थायी कर्मियों को पक्का करने के लिए सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई है। बीएसएफ और सीआईएसएफ भर्ती के अभ्यर्थी तमाम प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बावजूद नौकरी के लिए तरस रहे हैं। बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। वोट बैंक के लिए जनता को गुमराह किया जा रहा है। चुनाव के समय सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सुखशांत अबरोल ने कहा कि महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसलिए सरकार लोगों की सुध लेकर महंगाई को कम करे और बेरोजगारों को नौकरी प्रदान करे। साथ छात्रों ने जल्द कदम नहीं उठाने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बीएससी नर्सिंग की ऑनलाइन हों परीक्षाएं
जम्मू। जम्मू विवि के अधीनस्थ बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने एनसीएसयू के बैनर तले प्रदर्शन कर ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की मांग उठाई है। छात्रों ने कहा कि बीएससी पहले और दूसरे सेमेस्टर की 90 फीसदी पढ़ाई ऑनलाइन करवाई है, लेकिन परीक्षाएं ऑफलाइन ली जा रही हैं जो मंजूर नहीं है। कई विभागों की परीक्षाएं विवि ने ऑनलाइन करवाई हैं। सिर्फ बीएससी नर्सिंग के छात्रों के भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन से ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की मांग की है। संवाद