फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

वीसी, चांसलर की सदबुद्धि के लिए करवाया यज्ञ

विज्ञापन
protest
जम्मू। ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्रों की भूखहड़ताल रविवार को तीसरे भी जारी रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने बीसी और चांसलर की सदबुद्धि के लिए यज्ञ करवाया। वहीं, जल्द कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों ने पंडित को बुला कर वीसी चैंबर के बाहर यज्ञ किया। एनएसयूआई के अध्यक्ष सन्नी परिहार ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य वीसी और चांसलर की सदबुद्धि के लिए ईश्वर दुआ मांगना है। तीन दिनों से छात्र भूखहड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन वीसी भद्रवाह में हैं। उन्हें विश्वविद्यालय की कोई परवाह नहीं है। वीसी को सुचारु रूप से कार्य करना चाहिए। प्रणव शर्मा ने कहा कि बीएड और बीएएलएलबी की परीक्षाएं ऑनलाइन जारी हैं। विवि ने सिर्फ इंजीनियरिंग के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने का नियम लागू किया है। निपुण गांधी, गुरदीप सिंह और आर्यन मेंगी ने कहा कि कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई हुई है। ऐसे में परीक्षाएं भी ऑनलाइन होनी चाहिए। विवि प्रशासन को चाहिए कि सभी विभागों के छात्रों के साथ सामान व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed