फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

मजदूर की मौत पर परिवार वाले सड़क पर उतरे

विज्ञापन
protest
जम्मू। सैनिक कॉलोनी झुग्गी में रहने वाले छत्तीसगढ़ निवासी एक मजदूर की मौत मामले में परिजनों ने शनिवार को हाईवे को दो घंटे बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने मारपीट की थी, जिस कारण उसकी मौत हुई है। चक्का जाम के कारण दो घंटे तक हाइवे बदं रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। सिद्दड़ा समेत अन्य इलाकों को जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कुंजवानी से भी वाहन डायवर्ट कर सतवारी मार्ग से भेजे गए। इस दौरान मृतक की पत्नी और बेटी को पुलिस ने समझाया। सैनिक कालोनी के पास झुग्गी में रहने वाले उनके पड़ोसी भी समर्थन में आ गए। बाद में पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मृतक की बेटी दुब्बती ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी बाप की मौत मारपीट से हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गरीबों की सुनवाई नहीं की जा रही है। चुप रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed