फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

एनएचएम कर्मियों से भेदभाव कर रही सरकार

विज्ञापन
protest
जम्मू। नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों रविवार को गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के बाहर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से आश्वासन मिलने के बावजूद भी नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि कोविड के समय में दिनरात लोगों की सेवा की है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कोविड में जिन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए तालियां बजती थीं आज वह अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं। प्रदर्शन में कई महिला कर्मचारी बच्चों के साथ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले उपराज्यपाल ने मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश में पहले ही बेरोजगारी बढ़ रही है। अब सरकार रोजगार देने की बजाए उसे छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed