फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बिजली कर्मचारी आज से 22 तक देशभर में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) 20 से 22 तक देश भर में प्रदर्शन करेगा। यह बात एआईपीईएफ के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसीओईईई) ने रविवार को एक आपातकालीन ऑनलाइन बैठक की और यह निर्णय लिया गया कि 20 से 22 दिसंबर तक देश भर में प्रदर्शन किए जाएंगे। ज्ञापन उपराज्यपाल को डाक से भेजा जाएगा, जिसकी प्रति गृह मंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को भेजी जाएगी। प्रदेश के 21000 बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने काम का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

वीके गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के 21000 बिजली कर्मचारी और इंजीनियर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन काम का बहिष्कार कर रहे हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ग्रिड के बीच प्रस्तावित संयुक्त उद्यम को बंद करना भी शामिल है। कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, अनबंडलिंग रिपोर्ट की सिफारिशों को पूरा न करने, राजपत्रित और अराजपत्रित स्तरों पर समिति द्वारा अनिवार्य पदों को भरने में विफल रहने, दैनिक भोगियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। ऑल पावर कर्मचारी और इंजीनियर समन्वय समिति का समर्थन करने के लिए शनिवार को एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि सरकार ने मुद्दों के समाधान के लिए आगे आने के बजाए बर्खास्तगी करने को कहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों और इंजीनियरों की समन्वय समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है, तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। सभी बिजली कर्मचारी और इंजीनियर जिला मुख्यालय में सामूहिक गिरफ्तारी देने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed