फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

चैंबर ने हाईवे पर अतिक्रमण हटाने का किया विरोध

विज्ञापन
protest
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सीसीआई) जम्मू ने एनएच-44 पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है। उन्होंने अनावश्यक कार्रवाई को तुरंत रोककर व्यापारियों को प्रतिष्ठानों के सामने जगह देने की मांग की। चैंबर के शिष्टमंडल ने बुधवार को एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाओ अभियान पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को एनएचएआई की ओर से बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसमें कई दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा है। कोविड के कारण व्यवसायी पहले से आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। एनएचएआई को व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठानों तक पहुंच को आसान बनाना चाहिए, जिससे ग्राहक उन तक पहुंच सकें। कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। क्षेत्रीय अधिकारी ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को राजमार्ग पर नए सिरे ने अतिक्रमण स्थलों को चिह्नित कर अतिक्रमण करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने के लिए कहा जाएगा। शिष्टमंडल में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed