फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

महंगाई के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
protest
जम्मू। रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल के अलावा अन्य जरूरी पदार्थों के दाम में हुई बढ़ोतरी को जन विरोधी करार देते हुए सोमवार को अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर रोष रैली निकाली। रैली को डोगरा चौक में पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच रैली का नेतृत्व कर रहीं महिला इकाई की संभागीय अध्यक्ष नम्रता शर्मा व अन्य को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया। करीब आधे घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नम्रता शर्मा ने कहा कि महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दे पर राजनीतिक दलों की खामोशी जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी इस मामले में चुप नहीं रहेगी। पार्टी आगे भी सड़क पर उतरकर सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाली हर वस्तु के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कालाबाजारी भी जमकर हो रही है। सरकार का कहीं कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। इस चक्कर में आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। खासतौर से महिलाओं को घर चलाने में भारी दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के संयम की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब लोगों के सब्र का बांध टूटेगा और आम आदमी सड़क पर उतर आएगा। प्रदर्शन में मख्नी, प्रेम लता, सपना, समीता कौर, गीता, मनु, कुलबीर कौर, तनवी, माही, अर्श, अंजू, सुमन, रानी, रजनी, मनु, रीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed