{"_id":"61085b718ebc3e83f1684b97","slug":"protest-jammu-city-news-jmu24076915","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन परिसर में पंच-सरपंचों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन परिसर में पंच-सरपंचों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रेलवे रोड स्थित पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस के बैनर तले पंच-सरपंचों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से पंचायत भवन को राज्य खरीददारी आपूर्ति एजेंसी को ट्रांसफर करने के आदेश को वापस लेने की मांग की।
पंचायत भवन को ट्रांसफर करने का आदेश वापस हो के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग ने जल्द आदेश वापस न लिया तो आंदोलन को पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विपुल पाठक ने आदेश जारी कर जम्मू के पंचायत भवन को राज्य खरीददारी आपूर्ति एजेंसी को कार्यालय बनाने के लिए ट्रांसफर कर दिया है। पंचायत भवन थ्री टियर पंचायती राज संस्थानों की संपत्ति हैं और सरकार को अपना आदेश तत्काल वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पंचायत कांफ्रेंस ने लंबा संघर्ष कर पंच, सरपंचों व बीडीसी सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशाला व उनके ठहरने के कार्य के लिए पंचायत भवन सरकार से बनवाया था। अब इसे ट्रांसफर करने के आदेश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।