फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

परीक्षा न होने से खफा छात्रों ने जेयू के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। ऑनलाइन परीक्षाएं न होने से खफा बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्रों ने सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि बीएससी नर्सिंग का कोर्स एक साल का होता है, लेकिन हमें प्रथम वर्ष में डेढ़ साल हो गया है। अभी तक कोई भी परीक्षा नहीं ली गई। यही नहीं प्रथम वर्ष के दाखिले भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों का कहना है कि हमारी परीक्षाएं पहले से ही आगे खिसक गई हैं, अब इन्हें और टालना हमारे साथ नाइंसाफी होगी। बीएससी नर्सिंग की छात्रा किरण ने कहा कि दो महीने पहले जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि एक दो दिन में उनकी ऑनलाइन परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, लेकिन दो महीने बीत गए हैं। अभी तक उनके लिए ऑनलाइन परीक्षा की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय प्रबंधन पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही परीक्षा की अधिसूचना जारी नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश भर के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed