फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मियों ने किया राजभवन का घेराव

विज्ञापन
protest
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने शनिवार को चौथे दिन राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप करने की मांग की। वहीं, सरकार से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर ट्रस्ट के लिए बोर्ड गठित करने की मांग को लेकर उप-राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों नेे श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के वेतनमान, बोनस, महंगाई भत्ता और स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग की। एसोसिएशन ने अपनी चार दिवसीय हड़ताल समाप्त कर दी है और भविष्य रणनीति के लिए सोमवार को बैठक की जाएगी। इस दौरान प्रदर्शन में दर्जनों पुजारियों सहित कर्मचारियों ने भाग लिया और धर्मार्थ ट्रस्ट की कार्यप्रणाली का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव सहित अपने पांच सहयोगियों के निलंबन आदेश को रद्द करने सहित ट्रस्ट प्रबंधन की गलत नीतियों के खिलाफ वित्तीय लेनदेन की जांच की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed