फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

नए करों के खिलाफ कांग्रेस की रैली रेजीडेंसी रोड से आगे नहीं बढ़ पाई

विज्ञापन
protest
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने, संपत्ति टैक्स, वन टाइम रोड टैक्स, अधिक स्टांप ड्यूटी टैक्स और टोल प्लाजा आदि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय से प्रदर्शनकारियों ने तवी पुल की ओर रैली निकाली लेकिन पुलिस ने
विज्ञापन

थोड़ी दूर ही रेजीडेंसी रोड पर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेट और कंटीले तार लगा दिए थे। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने ज्यूल चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा संभाग में कटड़ा और अन्य जिलों में भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के चलते पर्यटन और कारोबार क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन सरकार सिर्फ टैक्स लगाने का काम कर रही है। सरकार विभिन्न करों के नाम पर आम लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का काम कर रही है। प्रदर्शन में कांता भान, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा, शिव देव सिंह, अशोक शर्मा, इंदु पवार, गारू राम आदि शामिल हुए। वहीं, वरुण मगोत्रा के नेतृत्व में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें संपत्ति टैक्स, बेरोजगारी, खराब चिकित्सा देखभाल व्यवस्था आदि का विरोध किया गया। इस प्रदर्शन में कीर्तन सिंह, प्रभा सलाथिया, नरेश मैनी, नरेंद्र कौर आदि शामिल हुए। रियासी में राजेश सडोत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed