{"_id":"5f7b83ba8ebc3e9b81348f96","slug":"protest-jammu-city-news-jmu22014825","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह तारें बदलने और खंभे लगाने का काम रुका, फाइलें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह तारें बदलने और खंभे लगाने का काम रुका, फाइलें अटकीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग में जलशक्ति विभाग के साथ तमाम विभागों में सेवारत अस्थायी कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगें पूरी करने की मांग की। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बिजली कारपोरेशन के काम पर पड़ा है। नरवाल, सुंजवां समेत कई जगह तारें बदलने और अन्य मरम्मत के कार्य रुक गए हैं। ग्रामीण इलाकों में पोल लगाने का काम भी नहीं हो पाया। इसी तरह अन्य विभागों में जरूरी फाइलें इधर से उधर नहीं हुईं। लोग काम को लेकर अधिकारियों से मिल नहीं पाए।
सोमवार को हड़ताल में लोक निर्माण विभाग, बिजली कारपोरेशन, जलशक्ति, फ्लोरीकल्चर, एग्रीकल्चर, आरएंडबी, एस्टेट, पीएमएसजीवाई के अस्थाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, वेतन बहुत ही कम मिल रहा है। हर बार उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। आल डिपार्टमेंट केजुअल लेबर फ्रंट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हड़ताल शुरू हो गई है। जल्द से जल्द मांगों का निदान किया जाए। लंबे समय से कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश भर में 60 हजार से ज्यादा कर्मचारी सेवारत हैं। कर्मचारी बीते 25 वर्षों से काम कर रहे हैं। हालत यह है कि परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। महंगाई बढ़ती जा रही है मगर वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस कारण परेशानी आ रही है। अब कर्मचारियों की मांगों पर फैसला नहीं लिया गया तो हड़ताल को और बढ़ाया जाएगा।
यह हैं मांगें
- अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- लंबित वेतनमान को जारी किया जाए।
- न्यूनतम वेतनमान को लागू किया जाए।
पानी के टैंकर भी नहीं बुझा पा रहे प्यास
नरवाल, सैनिक कॉलोनी, गंग्याल और बठिंडी में इक्का-दुक्का टैंकर पहुंचे
गंग्याल में दो ट्यूबवेल, चला एक, सिर्फ 20 मिनट पानी आया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की कई दिनों से जारी हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। जल संकट के चलते लोगों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नरवाल, सैनिक कॉलोनी, गंग्याल, बठिंडी इलाकों में इक्का-दुक्का टैंकर ही पहुंचे। कई लोग बिना पानी के रह गए। गंगयाल में दो ट्यूबवेल में से एक से ही आपूर्ति हुई, सिर्फ बीस मिनट ही पानी आया। इसी तरह सैनिक कालोनी में लाइन में तकनीकी खराबी रहने से आधे से ज्यादा इलाके में पेयजल किल्लत रही। यहां पर दो टैंकर भेजे गए। बेली चराना, मुट्ठी और आसपास के इलाकों में भी पेयजल संकट गहराया रहा। प्रवासी लोगों ने यहां पर मुख्य पाइपों से हो रहे रिसाव से अपनी जरूरत पूरी की। इसके अलावा पुराना शहर, न्यू प्लाट, बख्शी नगर और अन्य इलाकों में पानी देरी से आया। आधा घंटा ही लोगों को पानी मिला।
विज्ञापन
रोजमर्रा के काम निपटाने में आ रही परेशानी
लोग पानी की आपूर्ति के लिए अधिकारियों से संपर्क करते रहे मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।