फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पंचवक्त्र मंदिर भूमि मामले में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। पंचवक्त्र मंदिर भूमि मामले में कांग्रेस महिला विंग ने वीरवार को विवेकानंद चौक पर भाजपा और जेएमसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर जिम्मेवारों को सामने लाने की मांग की। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रधान इंदु पवार ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक मंदिर की भूमि पर एक साजिश के तहत शापिंग कांप्लेक्स बनाने के प्रस्ताव और निविदा मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली जम्मू नगर निगम और अन्य विभागों में मिलीभगत से इस प्रोजेक्ट को अवैध तरीके से तैयार करवाया गया। विरोध हुआ तो इसे वापस ले लिया गया। इस साजिश के पीछे कौन हैं, उन्हें लोगों के सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की सलाह के बिना निविदा को जारी नहीं किया जा सकता है। भाजपा एक तरफ हिंदुत्व के हितों को संरक्षित करने के दावे कर रही है, वहीं इस तरह की साजिशें रचकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खेला जा रहा है। प्रदर्शन में काउंसलर और सचिव महिला कांग्रेस रितू चौधरी, वंदना मखनोत्रा, सुमन चौधरी, रीटा कंजोइया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed