फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in srinagar during moharram

मुहर्रम जुलूस पर रोक के चलते श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2015 09:28 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
protest in srinagar during moharram

श्रीनगर शहर में शनिवार को 10वें मुहर्रम के मौके पर कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की गई थी। हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शहर के 6 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई थी जिनमें रैनावारी, नौहट्टा, सफकदल, महाराज गंज, खान्यार और माईसुमा शामिल थे।

विज्ञापन


प्रशासन को अंदेशा था कि मुहर्रम के जलूस के दौरान अमन-ओ-कानून की स्थिति भंग हो सकती है इसलिए उनके द्वारा यह कदम उठाए गए थे। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों के जवानो की तैनाती भारी संख्या में की गई थी। और कईं जगहों पर तो सड़कों पर कंटीली तारें भी भिछाई गई थी। इन हालातों के चलते श्रीनगर शहर में आम जन जीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


दुकानें, कारोबारी इदारे, स्कूल, कॉलेज आदि बंद रहे और सड़कों पर भी यातायात न के बारबार देखने को मिला। वहीँ इन पाबंदियों के बावजूद भी कईं जगहों पर शिया समुदाय के लोगों द्वारा मुहर्रम के जलूस निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

protest in srinagar during moharram

लाल चौक के आबि गुज़र इलाके से भी एक जलूस निकला लेकिन पुलिस द्वारा उन्हे आगे नहीं बढ़ने दिया गया जिसके बाद यह जलूस प्रदर्शन में बदल गया और युवाओं द्वारा जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की गई।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और कइयों को हिरासत  में भी लिया गया। इसके इलावा हवल इलाके में भी प्रदर्शन देखने को मिले।

गौरतलब है कि ईदगाह में स्थित आलम साहिब दरगाह में मीरवाइज मोलवी उमर फारूक को एक धार्मिक सभा को स भोदित करना था लेकिन उन्हे पहले से ही नज़रबंद किया गया था जिसको लेकर लोगों में गुस्सा था जिन्होने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर जमकर पत्थर बरसाए जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी आंसू गैस के गोले दागे गए।

इसके इलावा सईद अली शाह गिलानी, मोह मद यासीन मलिक समेत अन्य अलगाववादियों को भी नज़रबंद रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed