{"_id":"63f67ec13ca308e81901a404","slug":"protest-in-shrinagar-jammu-news-c-10-jam1008-53502-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने श्रीनगर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने श्रीनगर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अग्निशमन और आपात सेवाओं में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने बुधवार को यहां प्रदर्शन कर मांग की कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन भर्ती प्रक्रिया मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित जांच समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। प्रदर्शनकारी यहां रेजीडेंसी रोड पर प्रेस कॉलोनी में बैनर और तख्तियां लेकर जमा हुए, जिन पर लिखा था, हमें न्याय चाहिए। एक प्रदर्शनकारी बिलाल अहमद ने कहा, “मैं अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा अन्याय का शिकार हूं। हमने 2012 में पदों के लिए आवेदन किया था लेकिन यह पाया गया कि एक ''घोटाला'' था। फिर हमने 2018 में दोबारा अप्लाई किया और फिर एक ''स्कैम'' निकला। पिछले साल फिर एक और ''घोटाला'' सामने आया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पिछले साल दिसंबर में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आर के गोयल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था। अहमद ने कहा, समिति को रिपोर्ट जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था, लेकिन अब हम तीसरे महीने में हैं और रिपोर्ट नहीं आई है। एक अन्य आकांक्षी खुर्शीद अहमद पर्रे ने कहा कि प्रदर्शनकारी तब तक नहीं हटेंगे जब तक प्रशासन रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करता।