फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in panch and sarpanch

डीसी के खिलाफ पंच-सरपंचों ने लगाए नारे

विज्ञापन
protest in panch and sarpanch
पौनी में डीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरपंच पंच। - फोटो : REASI
पौनी। शिवखोडी धाम के आधार शिविर रनसू में वीरवार को प्रशासन से बैठक के दौरान सरपंच की बात न सुनने से नाराज ब्लाक पौनी की 23 पंचायतों के सरपंचों पंचों ने जिला विकास आयुक्त के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को ब्लाक की सभी पंचायत के सरपंच पंच मुख्य चौक में इकट्ठा हुए। इसके बाद पूरे कस्बे में एक जुलूस निकाल कर डीसी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि वीरवार को बैठक के दौरान डीसी ने एक सरपंच के साथ सही प्रकार से बर्ताव नही किया। रनसू के साथ लगने वाली चार पंचायत के प्रतिनिधियों ने भगवान सिंह को क्षेत्र में मौजूद सभी प्रकार की समस्याओं को पेश करने को कहा था। उनके बोलने के दौरान डीसी ने उन्हें नेतागिरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सभी ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। शुक्रवार को पौनी में इकट्ठा हुए सरपंच पंच ने एक ज्ञापन पत्र तैयार कर डीसी के व्यवहार की शिकायत राज्यपाल से की। राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा गया है कि अगर डीसी ने माफी नही मांगी तो धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed