फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in kashmir valley, army urges not to march till army headquarter badami bagh

जम्मू-कश्मीर पुलवामा हिंसा: सेना की अपील, बादामीबाग मार्च में न हों शामिल

Mon, 17 Dec 2018 02:14 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 17 Dec 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
protest in kashmir valley, army urges not to march till army headquarter badami bagh
श्रीनगर में बंद के दौरान मोर्चा संभाले सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अलगाववादियों के आह्वान पर बादामीबाग स्थित सैन्य मुख्यालय तक मार्च में शामिल न होने की सेना ने लोगों से अपील की है। पुलवामा हिंसा के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को मार्च का आह्वान किया है।
विज्ञापन


सेना ने एक बयान में कहा कि किसी नागरिक के जीवन को नुकसान न पहुंचे और संपत्ति का नुकसान भी कम हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। किसी भी नागरिक का हताहत होना सुरक्षाबलों के लिए पीड़ादायक होता है। 
विज्ञापन


सेना सभी सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के साथ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और कश्मीर में इसके छद्म युद्ध से लड़ रही है। सुरक्षा बल नागरिकों के जीवन की सुरक्षा करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वार्थी तत्व मुठभेड़ स्थलों पर युवाओं को जुटाकर उन्हें सेना के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हैं। सेना ने कहा कि बादामीबाग मार्च इसी दिशा में एक प्रयास है। लोगों से अपील है कि वह राष्ट्र विरोधी ताकतों के झांसे में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed