{"_id":"58af164b4f1c1b2b69b25fbb","slug":"protest-in-kashmir-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र के लिए कश्मीर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र के लिए कश्मीर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर विश्वविद्यालय में वीरवार को छात्रों ने एक लापता छात्र के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि छात्र को पुलिस ने हिरासत में रखा है। वहीं पुलिस ने आरोपों को सिरे से नकारा। कहा कि मामले में जांच की जाएगी।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि 21 फरवरी से आकिब, जो लॉं का छात्र है, लापता है। वह उस दिन विश्वविद्यालय से घर के लिए निकला, लेकिन घर वालों के अनुसार वह घर नहीं पहुंचा।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से गुहार लगाई कि वह संबंधित अधिकारियों तक इस बात को पहुंचाएं। उनका यह भी कहना है कि पुलिस द्वारा इस छात्र को उठाया है। वहीं विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ इस मामले को उठाया है और वह छात्र के लापता होने की गुथी को सुलझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उन्हें बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर से जानकारी मिली कि एलएलडी (थर्ड सेमेस्टर) का छात्र आकिब मुश्ताक मालिक जो कि पिंजूरा शोपियां का रहने वाला है, मंगलवार शाम से लापता है। उन्होंने इस मामले में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर उसे ढूंढना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो आरोप पुलिस पर लगे हैं, गलत हैं।