{"_id":"7f03fb821dd163f4b13464f594182632","slug":"protest-in-kashmir-over-cow-slaughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में गोहत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में गोहत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 15 Sep 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में सरेआम की जा रही गोहत्या के विरोध में जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गोहत्या को लेकर सांसद महबूबा मुफ्ती के बयान की भी निंदा की। पैंथर्स पार्टी का कहना है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया, यूथ पैंथर्स के राज्य प्रधान यशपाल कुंडल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कश्मीर में गोहत्या बंद करो, हाईकोर्ट का आदेश लागू करो, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करो की जमकर नारेबाजी की गई। पैंथर्स पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
हर्ष देव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कश्मीर में गोहत्या की जा रही है। कश्मीर में गोहत्या करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
गोहत्या को लेकर जो भाजपा पहले आंदोलन करती थी आज उसने पूरी तरह से चुप्पी साध कर रखी है। कश्मीरियों के आगे भाजपा ने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर लिया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि सोशल साइटों पर गोहत्या के वीडियो वायरल कर दिए गए हैं। इस तरह से गलत संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसके अलावा गोहत्या को लेकर राज्य सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। यशपाल कुंडल ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बयान की कड़ी निंदा की।