फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in kashmir on qasim death

पढ़िए, आतंकवादी कासिम की क्रब के साथ क्या हुआ

Fri, 30 Oct 2015 11:31 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
protest in kashmir on qasim death

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के खांडेपुरा में गुरुवार को मारे गए अबु कासिम को बुगाम इलाके में दफनाए जाने पर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


खांडेपुरा के लोगों द्वारा कासिम के शव को कब्र से निकालने का प्रयास किया गया, जिसे आंसू गैस के गोले दाग कर विफल कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त बुगाम इलाके में लोग जुमे की नमाज पढ़ने में व्यस्त थे।
विज्ञापन


उसी समय खांडेपुरा इलाके के रहने वाले लोग हज्जाम परिवार सहित इलाके में वाहनों से पहुंचे और कब्र से कासिम के शव को निकालने की कोशिश करने लगे। इसका कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते-देखते कब्रिस्तान में बुगाम के लोग भी जमा हो गए, जिन्होंने हज्जाम परिवार को ऐसा करने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज्जाम परिवार वह परिवार है, जो पुलिस द्वारा मारे गए आतंकी की पहचान अबु कासिम बताए जाने के बावजूद यह दावा कर रहे हैं कि मारा गया आतंकी उनके परिवार का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हज्जाम परिवार के न मानने पर वहां मौजूद दोनों गुटों के लोगों में भिड़ंत शुरू हो गई। जब स्थानीय औकाफ कमेटियों ने मामले में हस्तक्षेप किया, तो उन्होंने फैसला हज्जाम परिवार के हक में सुनाया।

जब खांडेपुरा के लोगों द्वारा कब्र को खोदने का काम शुरू किया गया, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें ऐसा करने से रोका। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जमकर आंसू गैस के गोले दागे। इससे खांडेपुरा के लोग वहां से भागने पर मजबूर हुए। इस बीच युवाओं ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर भी बरसाए।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्व हैं, जो लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा गुरुवार को एक बयान में मारे गए आतंकी को कासिम के तौर पर कबूला और उसकी मौत की पुष्टि की, तो अब इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है।

कासिम का पढ़ा गायबाना जनाजा

protest in kashmir on qasim death

नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद युवाओं की एक टोली द्वारा कासिम का गायबाना जनाजा पढ़ा गया गया। वहीं कासिम के जनाजे में शामिल आतंकियों की तरफ से की गई फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज संपन्न होते ही युवा जमा होने शुरू हुए। इसके बाद उन्होंने गायबाना जनाजा पढ़ा। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से तितर-बितर किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत शुरू हो गई।

इससे इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए। कश्मीर विश्वविद्यालय में भी कासिम का गायबाना जनाजा पढ़ा गया था। गौरतलब है कि गुरुवार को कुलगाम जिले में कासिम के जनाजे के दौरान जुलूस में आतंकियों के होने की खबर मिली थी।

इस पर पुलिस ने कुछ भी बोलने से इंकार किया था। लेकिन, शुक्रवार को एक ऐसा वीडियो अमर उजाला को प्राप्त हुआ, जिसमें साफ तौर पर कुछ युवा भारत विरोधी और आजादी के हक में नारेबाजी कर लोगों में जुनून पैदा करते दिख रहे हैं। साथ ही जुलूस में शामिल एक आतंकी द्वारा हवाई फायरिंग कर कासिम को श्रद्धांजलि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed