फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in aknoor

युवक की हत्या पर भड़के लोग

Sun, 17 Jan 2016 11:01 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
protest in aknoor

सोपोर में ढाबे पर काम करने वाले युवक की हत्या मामले में रविवार को लोगों ने निर्दोष चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद रहा।

विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने के अलावा आर्थिक मदद करने की मांग की। लोग मृतक देवराज के शव को लेकर निर्दोष चौक पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जांच की मांग की।
विज्ञापन


मार्ग पर प्रदर्शन की वजह से ज्यौडि़यां, पुंछ और जम्मू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दो घंटे बंद रही। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के ल‌िए छह सदस्यीय कमेटी का गठन

protest in aknoor

मृतक युवक के भाई चमन लाल, मंगा राम ने कहा कि मामले की जांच की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गायब हुए चालिस हजार रुपये के बारे में भी जांच-पड़ताल की जाए।

सरपंच विजय शर्मा, सरपंच काली दास ने बताया कि देवराज गरीब परिवार से था। उसका परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है। इसलिए सरकार को परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ आर्थिक मदद करनी चाहिए।

मृतक युवक के परिवार के सदस्यों की आर्थिक मदद के लिए एसडीएम सुरेश चंद शर्मा ने प्रशासन के आला अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, चार दिनों के अंदर मृतक युवक के परिवार की आर्थिक मदद की रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed