फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest for water

Jammu News: नहरों की सफाई न कराने पर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest for water
-नहरों में गंदगी जाम होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी : गणेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह । माइनर नहरों की सफाई न कराए जाने पर शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने युवा प्रदेश अध्यक्ष गणोश चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के खिलाफ बिश्नाह के तारा चौक में प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग से नहरों की जल्द सफाई कराने की मांग की गई।

गणोश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की माइनर नहरें गंदगी से भरी पड़ी हैं। इस कारण बीमारियां फैल रही हैं। गंदगी के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे फसलों की पैदावार प्रभावित हो रही है। लेकिन विभाग आंखें मूंद कर बैठा है। कई बार सिंचाई विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करवा रहा है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि जल्द नहरों की सफाई नहीं करवाई गई तो आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ सिंचाई विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बड़ी ब्राह्मणा अध्यक्ष संजीव कुमार, सांबा जिला अध्यक्ष नेक राम, बिश्नाह ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह, अरनिया उपाध्यक्ष भारत भूषण, अरनिया ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी प्रभु दयाल, बिश्नाह ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहनलाल, अरनिया ब्लॉक सचिव कमल कुमार, ग्राम पिंडी राकेश कुमार, बिश्नाह ब्लॉक विलास कुमार, अरनिया ब्लॉक चेयरमैन यशपाल, रामपाल, सुल्तानपुर गांव प्रधान सरदारी लाल, बड़ी ब्राह्मणा उपप्रधान राहुल कुमार, बिश्नाह ब्लॉक अध्यक्ष महिला विंग सुनीता देवी, जम्मू जिला प्रधान सोनिया चौधरी, अरनिया ब्लॉक प्रधान सुमन देवी, उपप्रधान आशा देवी, बिश्नाह उपप्रधान नीलम कुमारी, महासचिव तृप्ता देवी, गीता देवी, शीला देवी, सुनम देवी, पूजा देवी, संतोष देवी मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed