{"_id":"748f876f1f03da4697c7b703d9d0dd48","slug":"protest-for-salary-increment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम गार्ड ने की वेतन बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम गार्ड ने की वेतन बढ़ाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में मंगलवार को होम गार्ड की बैठक का आयोजन राजकुमार की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें राज्य सरकार से होम गार्ड का वेतन बढ़ाने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण आज भी होम गार्ड को 540 रुपये वेतन पर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न हिस्सों में होम गार्ड दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं, जबकि सरकार उनको कड़ी मेहनत के लिए मात्र 540 रुपये वेतन दे रही है। वेतन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार होम गार्ड अपने परिवार का पालन-पोषण करते होंगे। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में होम गार्ड का वेतन दस हजार से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
जबकि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण जम्मू कश्मीर में केवल 540 रुपये दिए जा रहे हैं। उनकी मांग है कि राज्य सरकार वेतन में बढ़ोतरी कर राहत प्रदान करे। इस मौके पर धर्म सिंह, कश्मीर सिंह, राजेंद्र सिंह, जमैत अली, सुभाष चंद्र, राजेंद्र कुमार, राकेश सिंह व अन्य कई होम गार्ड मौजूद थे।
विज्ञापन