{"_id":"36099b6d0026940706c2a40431ef382e","slug":"protest-for-ration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगा राशन, बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगा राशन, बरसाईं लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 14 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से राशन की कतार में खड़े लोगों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। अंबेडकर पुल के पास लगभग एक घंटे तक सड़क पर हंगामा करते हुए लोगों ने राशन डीलर पर रसूखदार लोगों को राशन बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसी बीच माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक प्रदर्शनकारी महिला पर पुलिस ने लाठियां भांज दी। घायल महिला के समर्थन में आए अन्य लोगों ने शहीदी चौक पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वार्ड नौ और ग्यारह के लोग सुबह से ही राशन के लिए कतार लगाए खड़े थे। इसी बीच राशन वितरण में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए लोगों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने राशन वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिला रानी देवी ने बताया कि लोग सुबह से कतार लगाकर राशन लेने के इंतजार में हैं।
लेकिन डीलर द्वारा कुछ लोगों को बिना रोक-टोक पहले राशन दे दिया जा रहा है, जबकि गरीब लोग जो सुबह से कतार में खड़े हैं। उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए राशन है नहीं और रसूखदार लोगों को गरीबों का हक भी दिया जा रहा है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी रसूखदार लोगों को राशन देने के बाद डीलर राशन खत्म होने की बात करता है। प्रदर्शन चल ही रहा था कि पुलिस ने मार्ग खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया।
इस बीच बल प्रयोग भी किया गया, जिसमें एक महिला लाठी की चपेट में आकर घायल हो गई। इसके बाद कांग्रेस नेता नरेश शर्मा और नेशनल कांफ्रेंस नेता किशोर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
मामले को बिगड़ता देख उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर राशन वितरण में किसी तरह की धांधली बर्दाश्त न करने का आश्वासन दिया। अधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।