फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest for electricity in jammu

दस दिनों से बिजली न आने पर जताया रोष

Sun, 20 Jul 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 20 Jul 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
protest for electricity in jammu

जम्मू के आरएस पुरा कसबे के वार्ड 12 और 13 में पिछले दस दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके विरोध में शनिवार को गांव के लोगों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि दोनों वार्डों में पिछले दस दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन विभाग उसे नहीं बदल रहा है। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आरएस पुरा भाजपा मंडल के प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा का कहना है कि जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर ठीक करने के नाम पर बिजली विभाग महज खानापूर्ति कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि न तो विभाग ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहा है और न ही नया ट्रांसफार्मर ही बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड के प्यारा सिंह, सरदारी लाल, धनो देवी, विद्या देवी, कौशल्या देवी, आशु देवी, अवतार सिंह, इंद्रजीत सूदन आदि ने बताया कि यदि सोमवार तक वार्ड में दूसरा बिजली का ट्रांसर्फामर नहीं लगाया गया, तो वार्ड के लोग आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग बंद कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।


प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार आरएस पुरा मनोज कुमार से मिलकर इस बारे में उनको जानकारी दी है। तहसीलदार ने वार्ड के लोगों को बिजली विभाग के एईई से इस बारे में बात करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed