फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,encrochment,jammu

शिवाजी चौक में दुकान का फ्रंट तोड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
protest,encrochment,jammu
जम्मू। अवैध निर्माण के खिलाफ निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को शिवाजी चौक में हार्डवेयर दुकान तोड़ने पर लोगों ने खूब हंगामा किया। वहीं, कार्रवाई के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। करीब साढ़े 11 बजे से बंद मार्ग पौने पांच बजे ही बहाल किया गया। इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने निगम पर मनमानी का आरोप लगाया है। वहीं, वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रहने से सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जैसे ही कार्रवाई आरंभ हुई तो लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन निगम ने सख्ती से हार्ड वेयर दुकान के फ्रंट तोड़ दिया। चैंबर के पदाधिकारियों ने निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। करीब साढ़े 11 बजे सड़क बंद की गई। पौने पांच बजे के बाद ही मार्ग को बहाल किया गया। इस मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिसे लोगों को शांत करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि नगर निगम मनमाने तरीके से काम कर रहा है। बिना बताए ही दुकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। दुकानों के अंदर लाखों रुपये का सामान खुले में पड़ा है। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों का घेराव किया। पुलिस के आने के बाद पदाधिकारी धरने पर बैठे गए। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। लोगों को पैदल ही आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे स्टेशन और बाहु प्लाजा जाने वाले लोगों को पेश आई है। इसके बाद अधिकारियों के मौके पर पहुंचे और शटर लगाने के आश्वासन के बाद धरने से उठे।
विज्ञापन

लास्ट मोड़ में तोड़े दो दुकानों के शटर
नगर निगम की ओर से लास्ट मोड़ क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दो दुकानों के शटर तोड़े गए। यहां पर दुकानदार की ओर से स्टे कापी भी दिखाई गई। शास्त्री नगर में दो दुकानें के शटर तोड़े गए। छन्नी में एक निर्माणाधीन कमरा और सीढ़ियों को गिराया गया है। यहां पर मकान मालिक की ओर से विरोध किया गया। भारी विरोध के चलते नगर निगम को रघुनाथ मंदिर बाजार में कार्रवाई को रोकना पड़ा है। अब सोमवार को आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को किया जा रहा परेशान
जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने जेएमसी की कार्रवाई के विरोध में न्यू प्लाट में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि नगर निगम दुकानदारों को परेशान कर रहा है। अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानों को तोड़ा जा रहा है। दुकानदारों की रोजीरोटी छिनी जा रही है। यह सरासर अन्याय है। इतना ही नहीं लोक निर्माण विभाग या फिर अन्य विभागों की कार्रवाई से भी व्यापारी वर्ग आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed