फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, employ

Jammu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से सांबा में लगे गंदगी के ढेर, उठने लगी बदबू

विज्ञापन
protest, employ
लोग बोले-सफाई न होने से कस्बावासी परेशान, कर्मियों की मांगें पूरी कर सफाई व्यवस्था बहाल करवाए सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्थायी करने की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दो दिन से अनिश्तकालीन हड़ताल पर हैं। इससे रविवार को भी शहर में सफाई नहीं हो पाई। इससे चौक-चौराहों पर गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। इससे उठ रही बदबू से लोग बेहाल हैं। वहीं, कर्मचारी स्थायी करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
स्थानीय निवासी कमल भट्टी, नीलम सिंह, मनोज कुमार ने कहा कि बरसात का मौसम है। इससे गंदगी के ढेरों से बदबू उठ रही है। मच्छर पनपने लगा है। कस्बे के मुख्य चौक व हाईवे पर भी गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। कस्बे में गंदगी बिखरने से तीर्थयात्रियों को भी परेशानी होगी। क्योंकि, इसी रास्ते से अमरनाथ यात्रियों का जाना होगा। स्थानीय लोगों ने जम्मू-कश्मीर सरकार से अनुरोध किया कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।
विज्ञापन

--------
मांग पूरी होने पर वापस लेंगे हड़ताल, नहीं करेंगे सफाई
सफाई कर्मचारी संगठन सांबा के प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हड़ताल की जाए। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। लेकिन, सरकार मांगों पर गौर नहीं कर रही। इसके चलते हड़ताल के सिवाए कोई चारा नहीं है। यदि सरकार मांगें मान ले तो हम हड़ताल वापस ले लेंगे। मांगों को मनवाने के लिए हम मजदूर संघ संगठन को भी साथ लेकर संघर्ष करेंगे। मांग पूरी होने पर ही हड़ताल वापस लेंगे। इस दौरान सफाई भी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्थायी कर्मचारी काम पर लौटें

जिला प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए बनाए गए आधार शिविरों की सफाई के लिए निजी सफाई कर्मियों को तैनात किया जाएगा। नगर परिषद भी निजी सफाई कर्मचारियों से कस्बे में सफाई कराने की तैयारी में हैं। सरकार अपना काम कर रही है। स्थायी कर्मचारियों को काम पर लौट आना चाहिए।

जोध राज, सीइओ, नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed