{"_id":"64b30fe83acc03a700080694","slug":"protest-by-pdp-jammu-news-c-10-jam1008-161850-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकार की नीतियों के खिलाफ पीडीपी \nकार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दीं गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकार की नीतियों के खिलाफ पीडीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दीं गिरफ्तारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी नेताओं का आरोप, पीएमएवाई की आड़ में जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को बसा रही भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय से रैली निकालते प्रदर्शनकारियों को पुलिसबल ने सड़क पर रोक लिया। पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस लाइन से दो घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया।
प्रदर्शन में शामिल पीडीपी के महासचिव अमरीक सिंह रीन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की आड़ में बाहरी लोगों को बसाने का भाजपा ने एक डिजाइन तैयार किया है। बाहरी लोगों के लिए पांच मरला भूमि आवंटित करने का सरकार का फैसला गलत है। इस फैसले का पीडीपी विरोध करती है, क्योंकि इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका पर खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने इसे डोगरा पहचान को खत्म करने की साजिश बताया। अगर जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में बाहरी लोगों को बसाया जाता है तो यहां की पहचान और संस्कृति खत्म हो जाएगी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदेशवासियों को एकजुट होना होगा। पीडीपी नेताओं ने कहा, बीते दिन कश्मीर में तीन श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले ने सरकार के पर्याप्त सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के दावों की पोल खोल दी है। यह कोई पहला मामला नहीं। कश्मीर में लंबे समय से निर्दोष लोगों पर हमले हो रहे हैं। प्रदर्शन में डाॅ. रोमेश सिंह, अनिल सेठी, एमआर कुरेशी, सुखविंदर सिंह, हाजी परवेज वफा आदि शामिल रहे।