फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest by Panthers workers against toll plaza

टोल प्लाजा के खिलाफ पैंथर पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest by Panthers workers against toll plaza
Protest by Panthers workers against toll plaza - फोटो : SAMBA
विजयपुर। सरोर टोल प्लाजा के विरोध में सोमवार को विजयपुर में जम्मू-कश्मीर पैंथर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई पैंथर पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने की। उनके साथ सांबा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुण्डल सहित कई छोटे बड़े नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने बताया कि आज का प्रदर्शन भाजपा की नीतियों के खिलाफ है। जिस तरह से एक के बाद एक टैक्स लगाया जा रहा है, ये लोगों की जेब पर डाका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जब भाजपा विपक्ष में थी तो तब ये टोल प्लाजा स्थापित किया जा रहा था। उस समय भाजपा ने भी इसका विरोध किया था। कहा था कि ये जजिया कर नहीं लगने देंगे। हर्ष देव ने आरोप लगाया कि जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तो उन्हीं नेताओं ने अपने घर के दरवाजे के बाहर सरोर टोल प्लाज़ा खुलवाया और उद्धघाटन में भी इन्हीं नेताओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन

हर्ष देव सिंह ने कहा कि इसके अलावा कठुआ के राजबाग, रिंग रोड, अखनूर रोड, लोअर मुंडा में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस तरह मंदिरों के शहर जम्मू को टोल प्लाज़ा का शहर बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लूट खसूट कर लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। ये केसरी जजिया जम्मू की आवाम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार लोगों को सुविधा देने में पूरी तरह फेल हो चुकी है और टैक्स लगाकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष देव सिंह ने चेतावनी दी कि टोल प्लाजा को बंद किया जाए नहीं तोे जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व सरपंच खजूर सिंह, यशपाल शर्मा के अलावापार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed