फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest by kashmiri pandit

Jammu News: लंबित मांगों के समर्थन में कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Jul 2023 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 16 Jul 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
protest by kashmiri pandit
हर पीड़ित परिवार को प्रति माह राहत राशि 25000 रुपये देने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जगती टाउनशिप प्रवासियों के लिए बनाई गई जलापूर्ति योजना फेल हो चुकी है। इस पर सालाना करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद सप्ताह में केवल एक बार ही पानी आता है और वह भी दूषित होता है। इसके अलावा कश्मीरी पंडितों की मांगों को आजतक पूरा नहीं किया गया है। यह रोष कश्मीरी पंडितों ने शनिवार को जगती टेनमेंट कमेटी व सोन कश्मीर फ्राम जम्मू-कश्मीर की ओर से जगती टाउनशिप नगरोटा जम्मू में शादी लाल पंडिता के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जताया है।
अन्य लोगों ने कहा कि जगती टाउनशिप में बिजली कटौती जारी है, जिससे बीमार, बुजुर्गाें और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी लाल पंडिता ने सरकार, बिजली व जलशक्ति विभाग से जगती टाउनशिप में बिजली कटौती कम करने व स्वच्छ पानी मुहैया करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चार सालों से मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आजतक किसी ने कोई सुध नहीं ली है। महंगाई के चलते जीना मुहाल हो गया है। इसलिए पंडितों को मासिक राहत राशि प्रति परिवार 13000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये की जाए। इस मौके पर काशी नाथ भट्ट, एमएल राजदान, पीएन कौल, सुनील कौल, रविंदर कौल, इंदर जी लाबरू, शुबन रैना, मोहन कृष्ण टिक्कू, एचएन भट्ट, राजिंदर कौल, राकेश अंबरदार, विनोद भट्ट, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुआवजा देने की उठाई मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को 33 साल बाद भी संपत्ति का मुआवजा नहीं मिला है। घाटी में कश्मीरी पंडितों की जमीनों और धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जे हटाए जाएं। नौकरियों में बेरोजगार कश्मीरी पंडित युवाओं को 20000 नौकरियां दी जानी चाहिए। 25 लाख तक का बैंक ऋण बिना ब्याज के मिलना चाहिए। सरकार बारामुला, श्रीनगर और अनंतनाग के पास तीन सैटेलाइट कॉलोनियां स्थापित कर राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed