फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest

वर्ष 2014 के बाद से नहीं हुई डॉक्टरों की नियुक्ति

विज्ञापन
Protest
डॉक्टरों के खाली पदों को भरे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बांजल भटवाल वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। बांजल भटवाल गांव की न्यू टाइप पीएचसी में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग को लेकर धरना 17वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सिंह पटियाल ने कहा कि वर्ष 2014 में न्यू टाइप पीएचसी में दो मेडिकल अफसर तैनात थे, जिन्हें किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद पीएचसी में आज तक कोई अफसर तैनात नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में नरेश सिंह, शादी लाल, रतन चंद, प्रवीण कुमार, बिशन दास, सुशील सिंह, कांता देवी, पायल देवी, अंजू देवी, रेखा देवी, भोली कुमारी, आदि मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed