{"_id":"600b26f68ebc3e2c3b1beac5","slug":"protest-billawer-news-jmu227532497","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर-कटली मार्ग खस्ताहाल होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर-कटली मार्ग खस्ताहाल होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिला मुख्यालय से तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली बिलावर-कटली सड़क के पहले 10 किलोमीटर की स्थिति खस्ताहाल होने से गुस्साए लोगों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क को जल्द बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शामिल वार्ड सात के पंच सूरम सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सड़क खस्ताहाल स्थिति में है। कई बार संबंधित विभाग को सड़क को ठीक करने के लिए कहा गया। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्यासागर ने कहा कि सड़क का पहले 10 किलोमीटर का हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसकी वजह से आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।
सुरजीत सिंह ने कहा कि कई वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन उसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। देखरेख के अभाव में ज्यादातर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। चार माह पूर्व भी लोगों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद विभाग ने गड्ढों को भरा था। लेकिन पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है।
सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि वह दोपहिया वाहन चलाते हैं। इस सड़क पर सफर करते समय डर लगा रहता है। सड़क की जल्द मरम्मत बहुत जरूरी है। प्रदर्शनकारियों में शामिल लाडी सिंह, नरेश गुप्ता और अन्य पीएमजीएसवाई को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई और मरम्मत करने का काम शुरू नहीं किया गया, तो बिलावर-सुकराला सड़क को अवरुद्ध कर पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में विभाग से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में किशनपुर गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।