फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

ट्यूबवेल को ताला लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
ज्यौड़ियां। हमें पीने के लिये पानी और बिजली दे दो। इससे अधिक हमें कुछ नहीं चहिए। यह बातें वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे खौड़ की पंचायत अपर नरायाणा के लोगों ने कहीं। गुस्साए लोगों ने बाद में ट्यूबवेल पर ताला लगा दिया। लोगों का कहना था कि पंचायत में डेढ़ महीने से पानी की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन

पंचायत की पंच सुदेश कुमारी, अश्वनी कुमार, रोशन लाल, मोती लाल, संजय कुमार तथा सतपाल ने कहा कि लगभग डेढ़ माह से हमारी पंचायत में पेयजल संकट बना हुआ है। इसका कारण है ट्यूबवेल का पंप खराब होना। दो-तीन दिन पहले पंप को ठीक किया गया। लेकिन पानी की एक ही सप्लाई चलने के बाद फिर पंप खराब हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी पंचायत कंडी क्षेत्र की पंचायत है। गर्मी और उमस भरे मौसम में उनकी पंचायत में पानी के लिये हाहाकार मचा है। इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि लोग परेशान हो रहे हैं। न कोई अधिकारी न बीडीसी और न ही डीडीसी सदस्य सुध लेने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का हल नहीं किया गया, तो पंचायत के सभी लोगों के साथ खौड़ मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बना पेयजल संकट
विजयपुर। मेटाडोर स्टैंड के पास जगह-जगह से पाइपलाइन टूटी होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोज पीने योग्य पानी बेकार बह रहा है। लोगों का कहना है कि इस बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड नंबर 12 और 13 के लोगों ने कहा कि जल्द पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया, तो हमें मजबूरन विभाग का घेराव करना पड़ेगा। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के जेई सज्जाद गुप्ता ने कहा कि जल्द ही पाइपों को रिपेयर किया जाएगा और लोगों को स्वच्छ पानी दिया जाएगा। संवाद

जंपर की रिपेयर के चलते बिश्नाह में सुबह से बंद रही बिजली
बिश्नाह। कस्बे और आसपास के क्षेत्र में वीरवार को सुबह दस बजे के बाद बिजली बंद हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इस मामले में बिजली विभाग का कहना था कि हीरानगर गंगवाल में 220 केवी स्टेशन में जंपर खराबी के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने देर शाम आठ बजे तक बिजली सेवा सुचारू होने की बात कही। उधर, बिजली बंद होने के चलते लोग परेशान दिखे। दिन के समय ज्यादातर दुकानदार दुकानों के बाहर बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed