{"_id":"5f19ed118ebc3e9f700837d8","slug":"protest-akhnoor-news-jmu214978046","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों के खिलाफ अखनूर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों के खिलाफ अखनूर में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लोगों ने कस्बे के फव्वारा चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के सिटी प्रधान सुरेश गुप्ता ने की। उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुईं।
फव्वारा चौक पर वीरवार दोपहर जुटे लोगों ने पप्पू भैया पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने उसकी प्रॉपर्टी की जांच करने की मांग की।
भाजपा सिटी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि पप्पू ने अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की संपत्ति बना रखी है। जबरन गरीब और बेसहारा लोगों की भूमि पर माफिया की तरह कब्जा कर रहा है। पुलिस स्टेशन में भी उस पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखनूर के थाना प्रभारी ने उस पर कार्रवाई की तो अपनी पत्नी के जरिये उन पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगा दिया। सुदर्शन कुमारी ने कहा कि पप्पू गरीबों और बेसहारा लोगों की भूमि पर डरा धमकाकर कब्जा कर लेता है। क्षेत्र के लोग उससे परेशान हैं। उसने मेरी जमीन पर भी कब्जा किया हुआ है। कई बार पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत की। सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह, पंडित बब्बी, अशोक कुमार, शाम लाल और प्रकाश चंद्र सहित और अन्य मौजूद थे।