फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   protest against the administration in akhnoor

भारतीय सीमा में आए पाकिस्तानी मवेशी, बीएसएफ ने लौटाया तो बिफरे लोग

Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/दोमाना
ब्यूरो, अमर उजाला/दोमाना Updated Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
protest against the administration in akhnoor
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा पर स्थित पंचायत घड़खाल के लोगों द्वारा परगवाल-जम्मू सड़क मार्ग जाम कर सीमा सुरक्षा बल और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखी।
विज्ञापन


इसके बाद तहसीलदार अखनूर के आने पर मामला सुलझाया गया। मामले के अनुसार घड़खाल के लोगों ने पाकिस्तान से आए मवेशियों को पकड़ा, क्योंकि किसानों की फसल को मवेशियों ने चौपट कर दिया था।
विज्ञापन


मवेशियों को जब बीएसएफ की 89 बटालियन के हवाले किया तो, बीएसएफ ने मवेशियों को वापस पाक को सौंप दिया। इस कार्यप्रणाली से नाराज होकर घड़खाल के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ के फैसले से लोग नाराज

protest against the administration in akhnoor
भारत-पाक सीमा - फोटो : PTI
पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व नायब सरपंच दुर्गा सिंह, दर्शन सिंह, दीपक आदि का कहना था कि पाकिस्तान से आकर मवेशी उनकी फसलों को बर्बाद करते हैं।

गांव वालों ने गत दिवस करीब अस्सी पशुओं को पकड़ा था, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बिना लोगों की सहमति के पाकिस्तान को पशु वापस कर दिए। लोगों ने मांग की है कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी लोगों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दें।

दोपहर बारह बजे के करीब तहसीलदार अखनूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अखनूर से लोगों की बहस हो गई और मामला एक बार फिर से गर्म हो गया। लेकिन स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed