{"_id":"61f7cf2a8e9a903be1647011","slug":"protest-against-tamil-nadu-government-in-student-s-suicide-case-abvp-said-there-should-be-a-fair-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः छात्रा के आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, एबीवीपी ने कहा- निष्पक्ष जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः छात्रा के आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, एबीवीपी ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
Mon, 31 Jan 2022 05:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 05:30 PM IST
सार
तमिलनाडु में छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने इसकी पूरी जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
ABVP Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 12वीं कक्षा की छात्रा के आत्महत्या करने पर तमिलनाडु सरकार के खिलाफ परेड चौक पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने के चलते छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को एबीवीपीजिला संयोजक आकाश पांडेय के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि स्कूल के स्टॉफ ने छात्रों को यातनाएं दी जिससे वह इस प्रकार का कदम उठाने को मजबूर हुईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
एबीवीपी जम्मू कश्मीर के राज्य सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि इस न्याय की इस लड़ाई में हम परिवार के साथ हैं। मौके पर रमणीक शर्मा, चाहत आनंद, अभिषेक शर्मा, मिताली शर्मा, नरेश दलमोत्रा, अनीत सिंह, कन्नू, आशिता, अंजलि, प्रिया, विक्रांत, शिवम, विक्रांत, अभिषेक, अनुभव मौजूद रहे। ं
विज्ञापन