{"_id":"64f63b9fd4a852673d0a55b6","slug":"protest-against-smart-meter-jammu-news-c-10-jam1008-195404-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुट्ठी गांव में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुट्ठी गांव में प्रदर्शन
Tue, 05 Sep 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुट्ठी गांव में स्मार्ट मीटर के खिलाफ अमित कपुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डोगरा वेलफेयर संगठन के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुट्ठी गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और यूटी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डोगरा वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा पूरे जम्मू-कश्मीर के घर-घर का है और जब तक स्मार्ट मीटरों को हटाया नहीं जाता उस समय तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने भाजपा के नेताओं पर एलजी के साथ फिक्सिंग का आरोप लगाया। उन्होंने एलजी से मुलाकात कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया कि स्मार्ट मीटरों का मुद्दा लगभग हल हो गया है और प्रीपेड मीटर नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर एलजी, भाजपा नेता और सचिव विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर वह किस पर विश्वास करें एलजी पर या भाजपा नेताओं पर या सचिव के बयान पर। कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटरों के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने टोल प्लाजा के मुद्दे को हवा दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को टोल प्लाजा, स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर मंजूर नहीं है और जब तक सरकार इन फैसलों को वापस नहीं लेती उस समय तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।