{"_id":"63fd034630c84a956c07dc84","slug":"protest-against-pakistan-rspura-news-c-10-1-56589-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलवामा जिले के अच्छन क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने के विरोध में सोमवार को भाजपा जिला बॉर्डर इकाई ने कस्बे के दलजीत चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंका व प्रदर्शन किया।
महासचिव रिंकू चौधरी की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि कश्मीर में लक्षित हत्याओं को बंद नहीं किया गया तो पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा। नगरपालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि पाकिस्तान में हालत खराब होने से वहां के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद पर काबू पाए जाने के लिए केंद्र सरकार की कार्रवाई से अब बौखलाहट में लक्षित हत्याएं करवाई जा रही हैं। इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान बिक्रम संधू ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में लक्षित हत्याएं की जा रही हैं। ऐसे में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा। मौके पर मंडल प्रधान गार सिंह, अशोक विरदी, सवर्ण सिंह चिब, आदि ने विचार रखे।